राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पांच दिनों से लापता युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर की है। जहां पर गिनानी में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 28 फरवरी से लापता 23 वर्षीय योगेश कुमार प्रजापत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार गाजसर निवासी संपत प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि उनका 23 वर्षीय भतीजा योगेश कुमार प्रजापत 28 फरवरी की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उसकी बाइक गाजसर में स्थित गिनानी के पास खड़ी मिली थी, लेकिन योगेश का कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने योगेश को कई जगह तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजनों की ओर से 2 मार्च को सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस भी योगेश की तलाश कर रही थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!