Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मूंगफली की गिरदावरी के टोकनों में गड़बड़ी को लेकर मामला गर्म है। लगातार विधायक और जनप्रतिनिधि निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। इसी बीच तहसीलदार ने दो ईमित्र संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। गजनेर थाने में तहसीलदार नितिश कांत शर्मा ने दो ईमित्र संचालकों के खिलाफ राजकोष में हानि पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी ने बताया कि संपतलाल उपाध्याय और नारायण पायवाल जिनके कोलायत में ईमित्र कियोस्क है। सहायक कलक्टर द्वारा मूंगफली के टोकनों की जांच की गयी। जांच में इन दोनों द्वारा गिरदावरी की फर्जी प्रविष्टियां तैयार कर अवैध रूप से टोकन जारी किये गए। जो कूटरचित राजकीय दस्तावेज के अंतर्गत आते है। जांच के बाद सहायक कलक्टर ने एफआईआर के निर्देश दिए थे। जिस पर एफआईआर की गयी है।

इसके बाद एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि अगर इस तरीके से पूरे जिलें में जांच की जावे तो बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का खुलासा हो सकता है। कोलासर में ही दो कियोस्क के फर्जीवाड़े में संलिप्पता मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और गहनता से जांच की जा रही है ताकि फर्जीवाड़े का खुलासा हो सके।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!