Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में फड़ बाजार निवासी आशीष गहलोत ने मो. साजिद,रियाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना काका पान भंडार के सामने फड़ बाजार में 19 सितंबर की रात की है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी दुकान पर आए और शराब के लिए पैसे मांगे। जब परिवादी ने पैसे नहीं दिए तो आरोपियोंं ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। परिवादी ने बताया कि ओमप्रकाश बीच बचाव करने आया तो उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और दुकान के गल्ले से 2500 रूपए निकालकर भाग गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!