Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस के संगठन को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है । यह आदेश मंगलवार को यूथ कांग्रेस प्रभारी विकास छींकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों से जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है। प्रभारी की रिपोर्ट के बाद कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला किया गया।

 

जानकारी के अनुसार प्रदेश यूथ कांग्रेस की 344 पदाधिकारियों वाली जंबो कार्यकारिणी में अधिकांश पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे थे। संगठन को जितनी सक्रियता की अपेक्षा थी, वह नजर नहीं आ रही थी। इसी कारण अब नई ऊर्जा और सक्रिय युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार समर्पित, निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!