Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैस सिलेंडर में आग लग जाने से युवक के झुलस जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के मस्जिद चौक की है। जहां पर नमाज पढ़कर घर पर लौटे युवक ने जैसे ही अपने किराये के कमरे का दरवाजे खोला तो गैस सिलेंंडर से आग भभक उठी। इस हादसे में युवक के मुंह और हाथ सहित शरीर का बाकी हिस्सा भी झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीबीएम रैफर किया गया है। युवक का नाम मो. हुसैन बताया जा रहा है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE