Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से निकले नाबालिग के लापता हो जाने और फिर किसी महिला द्वारा फोन उठाकर शादी करने की बात कहने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में लापता नाबालिग के मामा ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 फरवरी की दोपहर से शाम के बीच की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी बहन का लड़का जो कि 16 साल का है।

 

प्रार्थी ने बताया कि 26 फरवरी को उसकी बहन का बेटा यानि उसका भांजा घर से गायब हो गया। जिसको काफी तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। काफी फोन करने पर एक महिला ने फोन उठाया और कहा कि बच्चा उसके पास है और अब हम शादी करेंगे। प्रार्थी ने बताया कि उसका भांजा तो नाबालिग है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!