Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और हाल में ही बीकानेर संभाग के प्रभारी बनाए सतीश पूनियां आज बीकानेर पहुंचे। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने पूनियां का स्वागत किया। पूनियां गंगानगर से जोधपुर जा रहे थे। इसी दौरान बीकानेर आगमन पर बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा नेता विजय आचार्य के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया।

 

स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्रमोहन जोशी, सांगीलाल गहलोत, निशांत गोड़, विक्रम सिंह सिसोदिया, हनुमान सिंह चावड़ा,श्याम सुंदर चौधरी, रमजान अब्बासी, भूपेंद्र शर्मा, पूनम चंद पूनिया, ओम प्रकाश सुथार, कमल सेन, छतर सिंह चौहान, सुरेंद्र विश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान पूनियां ने एक-एक कार्यकर्ताओं से हाल चाल जाने और सभी को संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए कहा। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्रमोहन जोशी ने बताया कि पूनियां को बीकानेर संभाग के प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी गयी साथ ही संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त में चर्चा हुई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!