Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर लाठियों से हमला करने और मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगगरढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रानासर हसांवतान में 8 नवंबर की रात को 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जेठूङ्क्षसह ने भंवरङ्क्षसह,देवीङ्क्षसह,नरेन्द्र ङ्क्षसह,महेन्द्रङ्क्षसह,कोमल कंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताय कि आरोपियों के साथ उसके जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

 

परिवादी के अनुसार आरोपियों ने रात में घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर सोने का टेवटा और 75,000 रुपए नगद भी लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी के अनुसार, जब वह अपनी मां रतनकंवर और बहन भंवरीकंवर के साथ घर पर भोजन कर रहा था, तभी आरोपीगण लाठियां लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे।

 

विरोध करने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया और सिर व कंधों पर लाठियों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बहन और मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौच की गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!