Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा मुख्यमंत्री एवं कृषि विपणन मंत्री को 03.07.2025 को प्रस्तुत मांग के अनुसार कोलायत विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों – लाखासर से गुड़ा (3 किमी) एवं राणासर से डाबली (2 किमी) के नवीनीकरण एवं निर्माण कार्यों को लेकर विभागीय स्तर पर त्वरित कार्यवाही की गई है।

 

विधायक भाटी ने बताया कि मांग पत्र पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, कृषि विपणन विभाग, जयपुर द्वारा 09.12.2025 को आधिकारिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वीकृति के अनुसार – लाखासर से राजपूतों/नाइयों की ढाणियां (ग्राम गुड़ा) तक 3 किमी सड़क, तथा राणासर से डाबली सड़क के किमी 4/500 से 6/500 तक कुल 2 किमी मार्ग के नवीनीकरण/निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 60 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है ।

 

विधायक भाटी ने बताया कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से आसपास के कई गांवों में निवास करने वाले ग्रामीणों, काश्तकारों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुज़ुर्गों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। विशेषकर किसानों को अपनी कृषि उपज को मण्डी तक ले जाने में सुगमता होगी तथा दैनिक आवागमन की समस्याओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने दोनों मुख्य सड़कों की स्वीकृति शीघ्र जारी करने हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विपणन मंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोलायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधारभूत ढाँचे के विस्तार तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!