Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक को उठा ले जाने और अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में हिराई की ढ़ाणी निवासी रामदयाल ने वकील,राजूभाट,शंकर,पटवारी,देशी,जगमाल,महेन्द्र,बनवारी व 7-8 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गडिय़ाला कोलायत में 1 नवंबर की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी हाथों में हथियारों के साथ पिकअप और बाइक पर आए।

 

आरोपी उसे जबरन उठाकर अपहरण कर ले गए। इसके बाद जब परिवादी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से सिर पर हाथ में पहने कड़े से वार किया। जिससे परिवादी के गंभीर चोटें लगी। परिवादी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने जमीन पर पटककर लात घूसों से मारपीट की और पिस्टल दिखाकर डराया। पिस्टल के दम पर गले में पहनी सोने की चैन,पर्स जिसमें करीब 12 हजार रूपए थे छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!