Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने की खबर सामने आयी है। घटनाा छतरगढ़ उपखंड के लूणखां क्षेत्र की है। जहां पर चक 3 एमडीडब्ल्यूएम मदेवाला माइनर के पास की है। जहां पर स्थित किसान ढ़ाणी में आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आस पास का क्षेत्र लपटों की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार इस आग में करीब 16 भेड़-बकरियों की जलने से मौैत हो गयी। वहीं करीब 6 क्विंटल गेहूं व 17 क्विंटल ग्वार जलकर राख हो गए। सूचना मिलने तक प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि सूखे चारे में लगी चिंगारी या बिजली के तार के शार्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!