Bikaner Divison राजस्थान 1st  न्यूज,बीकानेर। पानी के टैँक में गिरे पिता को बचाने कूदे दो बेटों की पिता के साथ मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुामनगढ़ से जुड़ी है। जहां पर खेत में बना बड़ा टैंक में डूबने से पिता और दो बेटों की मौत हो गई। दावा है कि बेटों की जान डिग्गी में गिरे पिता को बचाने की कोशिश में गई। डिग्गी के बाहर मिले जूते-चप्पलों के बाद सर्च किया गया तो तीनों की बॉडी नजर आई। हादसा जिले के संगरिया थाना क्षेत्र के रासूवाला गांव में मंगलवार शाम का है।

 

जानकारी के अनुसार चक 7 आईडीजी रोही रासूवाला निवासी गुरदीप सिंह (40) अपने बेटे लखविंद्र सिंह (22) और राजविंद्र सिंह (16) के साथ 7 पीटीपी (रोही इंद्रगढ़) में अपने खेत में फसलों पर स्प्रे करने गए थे। स्प्रे के लिए पानी लेने के दौरान वे पड़ोसी जसवीर सिंह की डिग्गी के पास पहुंचे। इसी दौरान पैर फिसलने से गुरदीप सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वे डिग्गी में गिर गए।

 

जानकारी के अनुसार संभावना है कि पिता को बचाने के प्रयास में दोनों बेटे लखविंद्र और राजविंद्र भी डिग्गी में उतर गए। डिग्गी में रैंप या सुरक्षित निकास व्यवस्था नहीं होने के कारण तीनों बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही पलों में डूबने के कारण उनकी भी मौत हो गई।
घटना के समय खेत के आसपास कोई अन्य किसान मौजूद नहीं था। जब तीनों कई घंटों तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खेत के आसपास सर्च शुरू किया। रात करीब 8 बजे ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे।
डिग्गी के पास टोपी, बेल्ट, कपड़े और चप्पल जैसे सामान देखकर उन्हें घटना का अंदेशा हुआ। पानी में तैरती तीनों बॉडीज को ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बाहर खींचा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!