Bikaner Divison राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में आज जेलों में सर्च अभियान चलाया गया। बीकानेर जेल में भी पुलिस टीमों ने सर्च अभियान चलाया। बीकानेर जेल में कुछ भी आपतिजनक सामान नहीं मिला। वहीं हनुमानगढ़ की जिला कारागार में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जेल परिसर से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। तलाशी अभियान के दौरान एक बंदी ने पुलिस को देखते ही अपना मोबाइल फोन जलती भट्टी में फेंकने का प्रयास किया।

 

पुलिस अधीक्षक अरविंद के नेतृत्व में यह अचानक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीम ने बैरकों सहित अन्य सभी संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। यह अभियान करीब एक घंटे तक चला। जेल से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से जेल में बंदियों के पास मोबाइल फोन होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके अतिरिक्त, कई बार जेल की दीवार के ऊपर से मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के पैकेट फेंके जाने की सूचनाएं भी सामने आई थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर यह विशेष सर्च अभियान चलाया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!