राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सेंधमारी कर जेवरात सहित अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूूंगरगढ़ पुलिस थाने में आड़सर बास निवासी रमेश बाहेती ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना आड़सर बास में दिसम्बर 2024 से 21 फरवरी के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि अज्ञात आरोपित उसके घर में घुसे। जिसके बाद आरोपित ने उसके घर से सोने,चांदी के जेवरात,कपड़े,कीमती चीजे,दस्तोजव चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!