राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 26 जुलाई को परिवादी ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया और वीडियो फोटो बना लिए। जिसके बाद वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और थानाधिकारी राकेश स्वामी के निर्देशन मेंं कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हदां क्षेत्र में रहने वाले शंकरलाल को गिरफ्तार किया है। जिससे प्रकरण को लेकर पुछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना स्तर पर टाप-10 का आरोपी था।


