Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में दो दिनों पहले फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों का ठगने का मामला सामने आया था। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया था। जिसके बाद बीकानेर के पडौसी जिले नागौर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है।

 

जहां पर फर्जी ईडी अधिकारी बनकर घर में घुसने की खबर सामने आयी है। कुचामन के चितावा थाना क्षेत्र में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर घर में घुसने और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी किशोर कुमार को सरदारपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने भांजे राहुल शर्मा और भाई बजरंगलाल के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया-28 अक्टूबर 2023 को पांचवा गांव में हरिशंकर के घर पर 5-6 युवक अर्टिगा गाड़ी से पहुंचे।

 

उन्होंने खुद को ईडी अधिकारी बताया। आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों को धमकाया। सभी के मोबाइल फोन छीन लिए और सामान बिखेर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। पीडि़त हरिशंकर ने 1 नवंबर को चितावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में काम में लिया गया वाहन जब्त कर लिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!