Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बध्ंा में पीडि़ता ने बीकानेर के थाने में छतरगढ़ के रहने वाले ट्रक चालक दीपाराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वह विधवा है और मजदूरी कर जीवनयापन करती है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने उसे अविवाहित बताया और बातों में लेते हुए शादी का झांसा दिया। आरोप है कि विवाह का भरोसा दिलाकर आरोपी ने उसे बीकानेर में किराये के कमरे में रखा और लगातार उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि पीडि़ता से कई खाली कागजों और स्टाम्प पेपर पर अंगूठा निशान और हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में जब पीडि़ता ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए स्वयं को पहले से विवाहित बताया। पीडि़ता ने मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि नयाशहर थाने में रिपोर्ट दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!