Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान में शनिवार हादसों की बुरी खबरें लेकर आया। अलसुबह बीकानेर संभाग के गंगानगर में बस और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। जिसमें करीब दो दर्जन घायल हो गए। वहीं कोटा जिले से दर्दनाक खबर सामने आयी है। जहां पर आठ लोगों की मौत हो जाने की जानकारी सामने आयी है। घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा के सिमलिया क्षेत्र के कुराडिया एक्सचेंज के पास की है।

जहां पर सवारियों से भरी एक बस के पलटने से हुआ है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश नंबर प्लेट की मिनी बस के ड्राइवर ने अचानक से बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस एक्प्रेस-वे से नीचे उतरकर खाई में जा पलटी। यात्री उज्जैन महाकाल के दर्शन करके खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच बस में मौजूद सवारियों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना नज़दीकी टोल प्लाज़ा और पुलिस को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्री भोपाल से खाटूश्यामजी में श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

इसके बाद एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया। क्या हादसा वाहन के सामने कोई आवारा जानवर आने से हुआ या ड्राइवर को झपकी आने से वो नियंत्रण खो बैठा, इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है।
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!