Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर प्रदेशभर में आक्रोशी कांग्रेसी कार्यकर्ता जगह-जगह पुतला फूंक रहे है। इसी को लेकर आज बीकानेर में कोटगेट के बाहर शहर और देहात कांग्रेस द्वारा मदन राठौड़ के बयान पर विरोध जताते हुए पुतला फूंका गया। शहर अध्यक्ष मदन गोपाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।

जिसमें पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत भी मौजूद रहेँ। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मदन राठोड़ के बयान को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुतला फूका गया। इस दौरान शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा कि राठौड़ का बयान उनके दिल की बात को मुंह पर लेकर आ गया है। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही ऐसा ही करते हुए आयी है और लोगों के बीच में गलत भावनाएं फैलाती रही है।

 

पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने कहा कि राठौड़ का पाकिस्तान के प्रति प्रेम निदंनीय है। एक जिम्मेवार पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है हम उसकी निंदा करते है। पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जो अंतर है वो आज सामने आ गया है। किस प्रकार से हमारे दुश्मन के प्रति सहानूभूति दिखा रहे है। ऐसे में पार्टी द्वारा इन्हें पद से हटा देना चाहिए। प्रदर्शन में आनंद ङ्क्षसह सोढ़ा, गजेन्द्र सांखला, सुरेन्द्र डोटासरा, ताहिर हसन कादरी, पार्षद रिजवान खान, नितिन वत्सस, मुमताज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!