राजस्थाान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट करते हुए आभूषण चोरी करने और कैमरों में तोडफोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में रानी बाजार क्षेत्र में रहने वाले श्रीपाल कोचर ने मनीष कोचर, सुरज कोचर, रोहिताश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 मई 2026 से 11 सितंबर के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कैमरों को तोडफोड़ की। परिवादी ने बताया कि आरोपियोंं ने उसे मारने की धमकी दी और नकदी, चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE