राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में नाबालिग के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दी है। घटना 15 अक्टूबर की बतायी गयी है। परिवादी ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। परिवादी ने बताया कि आसपासा के पडोसियों, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE