Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली का त्यौंहार नजदीक है। ऐसे में शहर के मुख्य मार्गो के किनारों पर दीपक, मोमबती जैसे सामान बेचने वाले मजदूरी करते हुए नजर आ रहे है। इसी को लेकर बीते दिनों कोटगेट पुलिस ने व्यापारियों के साथ मिलकर समझाईश की थी कि सड़क के किनारे पर सामान ना बेचा जाए जिससे की यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा हो। इसी के चलते आज कोटगेट के बाहर पुलिस के जवान जब फुटपाथ पर सामान बेचने वाली महिलाओं के सामान को अपनी गाड़ी में डाला और हटाने का प्रयास किया तो पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने विरोध दर्ज करवाया।

 

गहलोत ने कहा कि बड़े व्यापारियोंं, दुकानदारों के आगे अतिक्रमण किया है जिसे हटाने के लिए कोई नहीं आ रहा है लेकिन मजदूरी करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। गहलोत के कहा कि दीपावली के त्योंहार पर दस दिनों तक यह मजदूरी करने आते है लेकिन प्रशासन इन्हें मजदूरी नहीं करने देना चाहते है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। आम व्यक्ति मजदूरी करने के लिए आखिर कहां जाएगा। गहलोत ने प्रशासन से मंाग की है कि इन्हें हटाने से पहले उचित जगह पर बैठने के लिए जगह दी जावे ताकि त्यौंहार पर ये भी दो रूपए कमाकर अपने घर पर दीपावली मना सके।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!