Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में अलसुबह बड़ा हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगानगर के सूरतगढ़-बीकानेर नेशनल हाईवे-62 की है। जहां पर शनिवार अलसुबह श्री सीमेंट फांटे के पास निजी ट्रैवल्स की बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस ड्राइवर सहित 28 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सूरतगढ़ उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद 11 गंभीर घायलों को श्रीगंगानगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें सात पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। शेष घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी ट्रैवल्स की बस जयपुर से सूरतगढ़ होते हुए रायसिंहनगर जा रही थी। इसी दौरान अलसुबह करीब 4 बजे श्री सीमेंट फांटे के पास बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी में बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!