राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लेान के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में मुंदड़ निवासी हरिराम ने आर्यन शर्मा निवासी जयपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ग्राम मुंदड़ में 16 अप्रैल 2025 से 31 मई 2025 के बीच की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने पुराने लोन कम पेसों में जमा करवाने और नया लोन कम ब्याज पर दिलवाने की बात कही। परिवादी आरोपी की बातों में आ गया और उसके कहे अनुसार लाखों रूपए हड़प लिए। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके पास से 7 लाख 45 हजार रूपए हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


