राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जबरन गाड़ी में डाल ले जाने और हजारों रूपए छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में मनीष जाट ने मुन्नीराम, भगवानाराम, परमाराम, रेवंतराम, दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना सड़क आम जसरासर में 5 अगस्त की रात की साढ़े नौ बजे के आसपास की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर आए। आरोपियों ने उसके भाई को जबरन गाड़ी में डाला। जिसके बाद गाड़ी में डालकर गांव से बाहर ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके भाई के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दोरान आरोपी उसके भाई की जेब से 7 हजार रूपए भी छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


