राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हत्या के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र की टीम ने की है। इस सम्बंध में 6 जून को परिवादी राजेन्द्र प्रसाद ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि आरोपियोंं ने उसके बेटे को धोखे बुलाया ओर बांधकर लाठी, सरियों, बेल्ट से मारपीट की। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर इलाज के दोरान मौत हेा गयी।
पुलिस ने हत्या की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र के सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की गयी। पुलिस ने अथक प्रयासों से आरोपी धर्माराम विश्नोई निवासी जसरासर को गिरफ्तार किया है। जो कि हत्या के मामले में दो महीने से फरार चल रहा था। हत्या के इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।


