राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोलायत क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची का रेप करने और हत्या करने के मामले मे पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन किया है। पुलिस ने नाबालिग के फुटप्रिंट से डिटेन किया। पुलिस ने बताया कि लड़के के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिले हैं। वहीं दक्षिण की कई फिल्में भी मोबाइल में मिली है। आरोपी लड़का कई सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी पोर्न वीडियो देखता था, जिसमें अश्लील वीडियो लाइक किए गए हैं। डीएसपी संग्राम सिंह ने बताया- कोलायत में सोमवार रात बच्ची घर के पीछे शौच करने गई थी।

 

उसे छत पर खड़े लड़के ने देख लिया था। लड़का नीचे उतरकर पड़ोसी के घर पर पहुंच गया। वहां बच्ची को जबरन दबोचकर जबरदस्ती की। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो एक प्लास्टिक उसके मुंह में डाल दिया। बच्ची के मुंह और नाक दोनों प्लास्टिक से कसकर बांध दिए। इसके बाद रेप किया। लड़की के बेहोश होने पर उसे एक फंदे पर लटकाकर अपने घर चला गया। रात को उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को फंदे पर लटकते देखा। उसने सूचना घरवालों को दी। मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए। फुट प्रिंट से पकड़ा गया। लड़के से सख्ती से पूछताछ करने पर सारा राज सामने आया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!