राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिलना जारी है। न्यायालय और हैड पोस्ट ऑफिस के बाद अब कलक्टर कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी है। बता दें कि इस समय कलक्टर कार्यालय में खुद कलक्टर निशांत जैन भी मौजूद है।

 

वहीं सूचना मिलते ही एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया हे। सूचना मिलते ही परिसर में एकबारगी अफरा तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल ईमेल भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है बता दे कि कुछ समय पूर्व बीकानेर न्यायालय और हैड पोस्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!