राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में बदलते मौसम के बीच अब गर्मी से राहत खत्म हो रही है। अब आंधी चलने और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में मई का पहला सप्ताह गर्मी से राहत भरा रहा। मंगलवार को भी राज्य के आंधी चलने के साथ बारिश हुई। राज्य के दो शहरों को छोड़कर शेष सभी शहरों में मंगलवार का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 6 और 7 मई को 7 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे के लिए अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के लिए ‘हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन दिनों में बीकानेर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।



