राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज प्रदेश में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में गहलोत का जन्मदिन मना रहे है। इसी कड़ी में बीकानेर में भी अनेक जगहों पर पूर्व सीएम का गौसेवा के साथ जन्मदिन मनाया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अगुवाई में कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने गौसेवा कर जन्मदिन मनाया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गौचर में पशु,पक्षियों के लिए पानी, चारा,चुग्गे की व्यवस्था की ओर गायों को गुड, हरा चारा खिलया। जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अनाथ आश्रम बालकों को फल वितरण किया। इस दौरान जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष कमल साध, मनोज किराडू, साजिद सुलेमानी, चन्द्र गहलोत, लक्ष्मण व्यास सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस सम्बंध में पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पूर्व सीएम गहलोत के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि आमजन के हितों के लिए हमेशा गहलोत ने योजनाएं बनाई और उसे धरातल पर उतारा।



