राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बकाया पेसों की बात करने पर मारपीट करने और जेब से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में करणी नगर में रहने वाले यशवंत सिंह ने दिव्यराज, अंशुमान व दो-तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 मई की रात को 9 बजे के आसपास की हे।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने आरोपित से अपने बकाया पैसों को लेकर तकादा किया तो आरोपी गुस्से में आ गए। जिसके बाद आरोपित ने परिवादी के साथ मारपीट की और जेब से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



