राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। स्विफ्ट कार चालक द्वारा बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नोखा में 28 अप्रैल की है। इस सम्बंध में पंचारिया चौक निवासी प्रमोद पंचारिया ने स्विफ्ट कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि कार चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके चाचा गिर गए और उनके सिर, हाथ,पैर पर चोटें लगी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!