राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट करते हुए सोने की चैन तोड़ ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रिड़ी निवासी रूपादेवी ने मेघनाथ, जितेन्द्र सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 30 अप्रैल से 1 मई के बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित उसके घर में घुसे और उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपित ने उसकी बेटी के गले में पहनी सोने की चैन तोड़ ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!