न्यायालय के आदेश पर गंगाशहर थाने में प्रकरण दर्ज
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग और हनीट्रेप का मामला न्यायालय के आदेश से दर्ज करवाया है। मामला गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में न्यायालय के आदेश से गंगाशहर पुलिस थाने में महिला ने खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 फरवरी की रात को 11 बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसके बेटे को प्रेमाजल में फसाया। इंस्टाग्राम से दोस्ती कर उससे लगातार बातें करती रही। जिसके चलते उसका बेटा उनके चंगुल में फस गयसा। जिसके बाद आरोपित ने लिव इन में लेकर उसके बेटे को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताडि़त किया। प्रार्थिया ने बताया कि गर्भवती होने का झूठा दावा कर उसके बेटे पर शादी का दबाव बनाया और पांच लाख रूपए मांगे।
जिसके चलते परिवार के लोगों ने जैसे तेेसे कर पैसे दिए। जिसके बाद भी आरोपित ने ब्लैकमेलिंग जारी रखी। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने डराकर उसके पास से करीब 15 लाख रूपए वसूल लिए। जिसके बाद 26 फरवरी को कुछ लोगों ने उसके घर पर आकर मारपीट की और धमकी दी।



