राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति द्वारा कीटनाशक पीने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाना क्षेत्र के मनाफरसर में 27 अप्रैल की है। इस सम्बंध में मृतक के बहनोई श्रवणदासर ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके साले परतदास जो कि ढ़ाणी में अकेला रहता था।

जिसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने अपनी मर्जी से कीटनाशक का सेवन कर लिया और उसकी तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



