राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्लॉट पर तोडफ़ोड़ करने और मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में केजी कॉम्पलेक्स के पास रहने वाले रमनलाल जैन ने राहुल, धनराज, गणेशलाल, श्यामसुंदर, सुरजाराम, रवि, डूंगरचंद व 5-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना रामपुरा बस्ती गली नंबर 2 में 2 मई की बताई जा रही है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपित ने उसके प्लॉट पर आकर तोडफ़ोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



