राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आवारा कुतों के झुड़ द्वारा बकरियों पर हमला करते हुए जान लेने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सोनियासर ऊंचाइडा की है। जहां पर आवारा कुतों के झुड ने बकरियों पर हमला करते हुए 16 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार पशुपालक हीरालाल मेघवाल का बारानी खेत है। जहां पर वह भेड़-बकरियां पालकर अपना गुजारा करता है।

 

शनिवार को वह किसी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान पडोसी के ख्ेात में अपने पशुओं को बांध गया। पीछे से कुतों के झुंड ने बकरियों पर हमला कर दिया और 16 बकरियोंं को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और किसान को आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!