राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्प्रे पीने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 1 केजेडी ढ़ाणी में 1 मई की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में 1 केजेडी निवासी रतनसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई श्रवणङ्क्षसह जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते 1 मई को उसके भाई ने ढ़ाणी में स्प्रे पी लिया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




