राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब पीने के आदी व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में जहरीला पदार्थ पीने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाने में वार्ड नंबर 2 रेख मेघाना निवासी रामस्वरूप ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा कालुराम जो कि शराब पीने के आदि थे।

1 मई को उसके चाचा ने अत्यधिक शराब पी ली। जिसके बाद रात को नशे में घर में रखे कीटनाशक को भूलवश शराब समझकर पी लिया। जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर उसके चाचा को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके चाचा की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



