राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में एसपी मृदुल कच्छावान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ जरनैल ङ्क्षसह के सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृ़त्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ दो को पकड़ा है।

पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट गाड़ी को रोका और उसमें मौजूद राकेश, मनोज से पुछताछ की । संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान गाड़ी में करीब 19.5 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने एमडी के साथ-साथ सात लाख से अधिक नकद रूपए भी जब्त किए है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनो युवकों गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनो से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है ।



