राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लोडबॉडी टैक्सी चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के शिववैली नोखा रोड़ पर 5 मार्च 2026 की बताई गयी है। इस सम्बंध में भ_डो का चौक निवासी श्यामसुंदर व्यास ने टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।

प्रार्थी ने बताया कि टैक्सी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिताजी की स्कूट को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गिर गए और गंभीर चोटेंं लग गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



