राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खुशियों में शामिल होने गई महिला के घर में सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में भादु मार्केट निवासी धापूदेवी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18-19 अप्रैल की रात को एफसीआई गोदाम के पीछे बंगलानगर की है।

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां परिवार सहित शादी में गई हुई थी। जब वापस आए तो देखा कि घर के ताले तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर से कीमती सामान व 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



