Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकार की और से सरकारी कर्मचारियों की 31 तक छुट्टियां निरस्त कर दी गयी है। इस सम्बंध में मुख्य सचिव ने आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार 31 मार्च तक सभी सरकारी दफ्तरों में अफसर, कर्मचारियों के छुट्टियां लेने पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव ने सभी विभाागों को 31 मार्च तक इमरजेंसी और अत्यावश्यक कारणों को छोड़कर कर्मचारियों की छुट्टियों और ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।


मुख्य सचिव ने सभी विभागों को वित्त वर्ष के आखिर में कामकाज बढऩे का हवाला देकर छुट्टियों पर रोक लगाई है। बता दें कि इसमें सरकारी , शनिवार और रविवार की छुट्टी शामिल नहीं हैं। इससे पहले ईरान संकट के चलते कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की बुकिंग रोकने से पैदा हुए हालात के बााद खाद्य विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी अफसरों की छुट्टियों पर सीएम के आदेशों के बाद रोक लगाई गई थी। अब मुख्य सचिव ने वित्त वर्ष 2025-26 का समय पर होने का हवाला देकर छुट्यिों पर रोक लगाई है।
1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। वित्त वर्ष 2025- 26 में एक पखवाड़ा बचा है। इन 15 दिनों में अब सरकारी विभागों में तेजी से काम होगा। वित्त वर्ष का बजट खर्च करने के लिए टेंडर और जरूरी मंजूरियां जारी करने से लेकर प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर तेजी से काम चल रहा है। सरकारी विभागों में वित्त वर्ष में दिए गए बजट को खर्च करने में काम देरी से शुरू होता है। मार्च में बजट लैप्स होने के डर से टेंडर निकालने से लेकर वर्क ऑर्डर देने और जरूरी मंजूरियां देने के काम बहुत ज्यादा होते हैं।



