Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोर लगातार बीकानेर जिले में धमाचौकड़ी मचा रहे है। रह-रहकर सेंधमारी कर माल पार कर रहे है। ऐसी ही खबर बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के पनपालसर से सामने आयी है ।जहां पर 3 मार्च को दिनदहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस सम्बंध में ओमप्रकाश पुत्र पेमाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि दिनदहाड़े उसके घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने सेंधमारी करते हुए घर से सोने, चंादी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!