World Cup 2026 राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टी-20 विश्वकप में भारतीय खिलाडिय़ों ने कमाल कर दिया। वल्र्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने कीवी टीम को बुरी तरीके से रौंदते हुए विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की।

 

भारतीय टीम के खिलाडिय़ों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। पहले अभिषेक और संजू ने कीवी बॉलर पर कहर बरपाया। अभिषेक ने 51 बनाए वहीं संजू सैमसन ने 89 रन बनाए। वहीं इसके बाद ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 54 रन बनाए। जिसके बाद एकबारगी टीम इंडिया लडख़ड़ाती दी लेकिन अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बनाए। 256 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी बल्लेबाज खास सघंर्ष नहीं कर पाए। एक छोर पर धीमी गति से रन बन रहे थे तो दूसरे छोर पर लगातार विकेट भी गिर रहे थे।

 

दूसरी तरफ अहमदाबाद के स्टेडियम में भी भारतीय टीम के प्रंशसकों ने जमकर जोश और उत्साह टीम में भरा। दूसरी और स्टेडियम के बाहर करोड़ों प्रेमी लगातार टकटकी लगाए मैच पर नजर बनाए हुए थे और हर विकेट पर जश्न मनाया जा रहा है।

 

भारतीय टीम पहली टीम है जो कि लगातार दूसरी बार विश्वकप जीती है। भारतीय टीम ने 2024 में अफ्रीका को हराकर विश्वकप जीता था। विश्वकप के फाइनल मुकाबलें में भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास में नाम लिखवा दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!