Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों का अफीम जब्त किया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के चुरू में की गयी है। जहां पर ढ़ाढर टोल नाके के पास नाकाबंदी के दौरान की गयी है। पुलिस टीमों ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तलाशी लेने पर अफीम मिली। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र में ढाढर टोल नाका के पास नाकाबंदी की गई थी।


इस दौरान हरियाणा नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार फलौदी निवासी ओमप्रकाश और महिपाल के कब्जे से अफीम बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह अफीम बिलाड़ा (जोधपुर) से लाकर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार भी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

