Bikaner Range राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी के निर्देशों पर हनुमानगढ़ में की गयी है। जहां पर पीलीबंगा पुलिस ने मंगलवार को रोहित गोदारा गैंग को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी आकाशदीप बराड़ को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने अभी तीनों को धारा-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपियों से विभिन्न वारदातों में संलिप्तता आदि को लेकर पूछताछ की जा रही है। पीलीबंगा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने मय टीम कार्रवाई करते हुए आकाशदीप बराड़, लवजोत सिंह उर्फ नवजोत तथा आकाशदीप सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया।
13 नवंबर 2025 को प्रदीप कुमार मेघवाल निवासी लीलांवाली, तहसील संगरिया ने पीलीबंगा थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाया और नई सिम जारी करवा ली। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

 

जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर आकाशदीप बराड़, लवजोत सिंह तथा आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आकाशदीप बराड़ थाना जवाहरनगर, जिला श्रीगंगानगर में दर्ज संगठित अपराध के एक मामले में पहले से वांछित है, जिसमें बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के प्रावधान शामिल हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!