Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़-बीकानेर रोड़ पर गुरुवार रात 8 बजे के करीब पुरानी मंडी घड़साना के पास की है। जहां पर एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर दो युवक पुरानी मंडी घड़साना से जालवाली जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। बाइक सवार दोनों युवकों को एम्बुलेंस की सहायता से घडसाना की सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घड़साना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा होने के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!