राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर लाठी,डंडे और जेई से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचु पुलिस थाने में साधुणा निवासी भंवरनाथ ने चुतरनाथ,हीरनाथ,गौरीशंकर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना साधुणा में 16 फरवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके घर में घुसे। जिसके बाद आरोपित ने लाठी,डंडे,जेई के साथ परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!