राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक की टक्कर से बाइक सवार के गिरने और गंभीर चोट लगने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल की रात को साढ़े आठ बजे के आसपास नोखा रोड़ रॉयल इंफील्ड शोरूम के सामने गंगाशहर की है। इस सम्बंध में किश्मीदेसर निवासी सुमित गहलोत पुत्र देवचंद गहलोत ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता देवचंद गहलोत अपनी बाइक से जा रहे थे। इस दौरान अन्य बाइक सवार ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गिर गए और सिर पर गंभीर चोटें लगी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!